नीरज काकोटिया, बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक नाबालिग युवती की संदिग्ध मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल, 9वीं छात्रा का शव घर के पास नाले की रेलिंग पर फंदे से लटका मिला था। वहीं परिजन उस पर लगातार सवाल उठा रहे है। आखिर इस मौत का जिम्मेदार कौन है ?

बालाघाट के भरवेली थाना अंतर्गत ग्राम हीरापुर में एक नाबालिग हिना खान की संदिग्ध मौत हो गई थी। गरीब मजदूर परिवार की इकलौती बेटी की मौत ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों के मुताबिक, 26 और 27 अप्रैल की मध्य रात्रि करीब 1:40 बजे हिना को अज्ञात युवकों ने फोन कर घर से बुलाया। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में हिना खान को दो युवकों के साथ बाइक पर जाते हुए देखा गया है।

ये भी पढ़ें: मरते-मरते भी नहीं छोड़ी ममता: सीने से लिपटी मिली मां और मासूम की लाश, क्रूज हादसे से आई दिल दहला देने वाली तस्वीर

इसके कुछ घंटों बाद सुबह करीब 5:30 बजे हिना का शव घर के पास ही नाले की रेलिंग में फंदे से लटका मिला। इस पूरी घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और मामला रहस्यमय बन गया है। घटना के बाद पुलिस ने हिना का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन परिजनों का आरोप है कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से हीरापुर और भरवेली क्षेत्र में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: इंसानियत न जाति देखती न धर्म: 3 घंटे तक क्रूज में फंसा रहा अयाज, देवदूत बनकर पहुंचा ‘कन्हैया’

इसके चलते ग्रामीणों और परिजनों ने भरवेली थाना पहुंचकर हिना खान के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। वहीं टीआई भरवेली ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगना बताया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m