परवेज खान, यमुनानगर। हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल एक मई से जारी है। सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा उठाना बंद कर दिया है जिसके चलते हरियाणा के विभिन्न इलाकों में कूड़े के ढेर लगने शुरू हो चुके हैं। सरकार ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठेकेदारों से काम चलाने की कोशिश की, लेकिन सफाई कर्मचारी इन ठेकेदारों के कर्मचारियों को कूड़ा नहीं उठाने दे रहे हैं, जिससे भविष्य में दोनों में टकराव की आशंका है। यमुनानगर में भी इसी तरह के हालात देखने को मिल रहे हैं ,जहां गलियों में सड़कों पर कूड़े के ढेर लगने शुरू हो चुके हैं ।
मांगों को मानने के बाद नहीं किया गया लागू
नगर पालिका कर्मचारी संघ के नेताओं का कहना है कि सरकार कई बार उनकी मांगों को मान चुकी है, लेकिन उन्हें लागू नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाना चाहिए, इसी तरह फायर ब्रिगेड कर्मचारी को बाकी कर्मचारियों की तरह ड्यूटी पर मौत के दौरान शहीद का दर्जा और एक करोड़ रूपया दिए जाने की मांग की जा रही है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक मांगे लागू नहीं की जाती सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी।
ठेकेदारों से काम चलाने की कोशिश
सरकार ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठेकेदारों से काम चलाने की कोशिश की, लेकिन सफाई कर्मचारी इन ठेकेदारों के कर्मचारियों को कूड़ा नहीं उठाने दे रहे हैं, जिससे भविष्य में दोनों में टकराव की आशंका है। सरकार के कर्मचारियों से टकराव में लोग परेशान है।
फायर ब्रिगेड और नगर पालिका के कर्मचारियों की हड़ताल
कर्मचारी नेताओं का कहना है कि अभी फायर ब्रिगेड और नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल हैं, जल्दी ही सर्व कर्मचारी संघ भी हड़ताल में शामिल होगा जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। उन्होंने सरकार से अपील की की समय रहते कर्मचारियों की मानी गई मांगों को लागू करें, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें।

