अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. कस्बा चौकी क्षेत्र के LBS कटरा में शुक्रवार भोर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मनबढ़ युवक ने चाय विक्रेता संतु मल की दुकान में आग लगा दी. आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई. सभी लोग अपनी-अपनी दुकानों को बचाने और आग पर काबू पाने में जुट गए. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया. हालांकि, तब तक दुकान का काउंटर, विद्युत मीटर और हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था.

इसे भी पढ़ें- भाई-बहन और जिस्म का सौदाः स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कमरे के अंदर 3 युवतियां और…

पीड़ित संतु मल ने आरोप लगाया है कि घटना कोई अचानक नहीं, बल्कि पहले से दी गई धमकियों का परिणाम है. उनका कहना है कि आरोपी युवक ने पूर्व में एक पत्र देकर दो बार गाड़ी और दो बार दुकान फूंकने की धमकी दी थी. पीड़ित ने यह पत्र पुलिस को भी सौंपा था, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया.

इसे भी पढ़ें- अपने ने बहाया अपने का खूनः जज के पिता की गोली मारकर हत्या, आखिर साले ने जीजा को क्यों सुलाई मौत की नींद ?

गौरतलब है कि 14 जनवरी की भोर में लाठ नंबर-1 न्यू महाल इलाके में संतु मल के बेटे अजय की स्कूटी को भी कुछ युवकों ने आग के हवाले कर दिया था. इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई, आरोपी को थाने भी लाया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसे छोड़ दिया गया था. परिवार का आरोप है कि उसी समय से वे दहशत में थे और लगातार पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहे थे. अब आगजनी की घटना के बाद पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना ज्वलनशील पदार्थ के इतनी बड़ी आग कैसे लग गई और गश्त के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध क्यों नहीं दिखा?

इसे भी पढ़ें- मौत की परीक्षाः हाईस्कूल का एग्जाम देकर लौट रहे थे 3 छात्र, तभी हुआ कुछ ऐसा कि 2 की चली गई जान…

कोतवाली पुलिस से बार-बार शिकायत कर थक चुके पीड़ित अब उच्चाधिकारियों से न्याय की मांग कर रहे हैं. उन्होंने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है. यह घटना न केवल एक छोटे व्यापारी की रोजी-रोटी पर हमला है, बल्कि कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है.