Noida employee protest, नोएडा. वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन जगह-जगह शुरू हो गया है. इसे देखते हुए 7 कंपनी PAC और RAF तैनात की गई है. दूसरे जिलों से भी 2 कंपनी RAF बुलाई गई है. आस पास के जिलों से पुलिस भी बुलाई गई है. 50 से ज्यादा उपद्रवी हिरासत में लिए गए हैं. नोएडा के फेज 2 से प्रदर्शन ये प्रदर्शन शुरू हुआ था. जो अब सेक्टर 59,60,61,62 और 63 में भी फैल गया है.

बता दें कि इस प्रदर्शन में कई कंपनियों के कर्मचारी शामिल हैं. सभी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन (Noida employee protest) कर रहे हैं. कर्मचारियों का आरोप है कि इंक्रीमेंट के नाम पर कंपनियां धोखा दे रही है. करीब चार दिन से चल रहे इस प्रदर्शन ने आज हिंसक रूप ले लिया. इसे लेकर सोमवार की सुबह एक नोएडा में कर्मचारियों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़ें : ऐसा होता है ‘जन’ सेवक? VIP के लिए ट्रैफिक खुला, आम आदमी जाम में पिस रहा, ‘जन सेवकों’ से जन-जन हो रहा परेशान!

समय पर वेतन भुगतान का आदेश

इधर प्रमुख सचिव ने आदेश दिया है कि सभी श्रमिकों को नियमानुसार बोनस का भुगतान अधिकतम 30 नवंबर तक उनके खातों में कराया जाए. हर कारखाने में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से कार्रवाई हो. डीएम ने प्रदर्शन को देखते हुए सेक्टर, जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की है. कुछ संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष रूप से अधिकारियों को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

ओवरटाइम का दोगुना भुगतान का फैसला

बता दें कि शनिवार को ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थाना क्षेत्र में श्रमिकों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई. श्रमिक सड़क पर जाम लगाने का प्रयास कर रहे थे. पुलिस ने ऐसा करने से रोका था. झड़प के बाद बवाल बढ़ा. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए. इसके बाद रविवार को नोएडा प्राधिकरण सभागार में सरकार और जिला स्तरीय अधिकारियों क बैठक हुई. प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा डीएम मेघा रूपम की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्रमिकों के हित में कई फैसले लिए गए. इसमें मुख्य रूप से श्रमिकों का दोगुना ओवरटाइम करना, समय पर वेतन और सुरक्षा की गारंटी शामिल है.