Noida Employee Protest: उत्तर प्रदेश के नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन हिंसक हो गया है। जिसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर फैली फायरिंग की खबर पूरी तरह फर्जी निकली है। जिसके खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बरती है। नोएडा पुलिस ने इस दावे को खारिज करते हुए फर्जी बताया है। साथ ही अफवाह फैलाने वाले दो एक्स हैंडल Mir_Ilyas_INC नाम के x हैंडल और @Proudindiannavi Anushi Tiwari नाम के x हैंडल पर एफआईआर दर्ज की है।

कई मीडिया हाउस को बना रहे निशाना

बता दें कि सोशल मीडिया में नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन को लेकर खबर सामने आई थी। जिसमें यह दावा किया गया कि इससे 14 मौत और 32 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस खबर को पूरी तरह से फर्जी बताया है। नोएडा पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट करके बताया कि श्रमिकों द्वारा अन्य राज्य से दुष्प्रेरित होकर नोएडा में कई जगह प्रदर्शन किया गया है, मात्र एक जगह हिंसक प्रदर्शन होने पर पुलिस द्वारा न्यूनतम बल प्रयोग कर स्थितियां नियंत्रित की गई हैं। पुलिस द्वारा कहीं भी फायरिंग नही की गयी है। असत्य एवं भ्रामक सूचना फैलाए जाने एवं व्यक्तियों को भड़काने के कारण संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अफवाह व भ्रामक सूचना न फैलाएं…

READ MORE: Noida Protest : अलग-अलग जगहों पर शुरू हुआ कर्मचारियों का प्रदर्शन, PAC और RAF की तैनाती, दूसरे जिलों से भी बुलाई गई पुलिस

शहर के ज्यादतर रास्तों पर आवाजाही बंद

इस प्रदर्शन के चलते शहर के ज्यादतर रास्तों पर आवाजाही बंद है। सेक्टर 63 में IT कंपनी में तोड़फोड़ की गई है। सेक्टर 67, 59 में मीडिया हाउस को निशाना बनाया गया। सेक्टर 59 में 2 गाड़ी तोड़ी, 2 बाइक में आग लगाई गई। साथ ही सेक्टर 84 में 4 गाड़ी जलाई गई। नोएडा में असामाजिक तत्व इस पूरी तोड़फोड़ को अंजाम दे रहे है। सेक्टर 63 में तो न्यूज़ चैनल के ऑफिस को निशाना बनाया गया। पत्थरबाजी की गई और चैनल के कर्मचारियों पर हमला भी किया गया।

यूपी DGP ने दिए सख्त निर्देश

प्रदर्शन को लेकर CP लक्ष्मी सिंह हालात पर कड़ी नजर रख रही है। श्रमिकों को समझाने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने संयम और सूझबूझ से स्थिति संभाली है।औद्योगिक क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था बढ़ाई गई है। DM मेधा रूपम ने भी शांति बनाने की अपील की है। प्रशासन और पुलिस की सतर्कता से हालात काबू में है। सुरक्षा व्यवस्था को पहले से और ज्यादा मजबूत किया जा रहा है।

श्रमिकों के प्रदर्शन को लेकर DGP ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंंने सख्त लहजे में कहा कि भड़काने वाले तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। बाहरी तत्वों को भी चिन्हित किया जा रहा है। इसके पीछे जो भी हो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

READ MORE: लाश पर लाश… मथुरा नाव हादसे के बाद 3 और शव बरामद, 15 हुई मृतकों की संख्या

क्या है पूरा मामला

बता दें कि नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन जगह-जगह शुरू हो गया है। जिसे देखते हुए 7 कंपनी PAC और RAF तैनात की गई है। दूसरे जिलों से भी 2 कंपनी RAF बुलाई गई है। आस पास के जिलों से पुलिस भी बुलाई गई है। 50 से ज्यादा उपद्रवी हिरासत में लिए गए हैं। नोएडा के फेज 2 से प्रदर्शन ये प्रदर्शन शुरू हुआ था, जो अब सेक्टर 59,60,61,62 और 63 में भी फैल गया है।

इस प्रदर्शन में कई कंपनियों के कर्मचारी शामिल हैं। सभी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन (Noida Employee Protest) कर रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि इंक्रीमेंट के नाम पर कंपनियां धोखा दे रही है। करीब चार दिन से चल रहे इस प्रदर्शन ने आज हिंसक रूप ले लिया। इसे लेकर सोमवार की सुबह एक नोएडा में कर्मचारियों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया।