मेरठ। जिले में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फैक्ट्री से करीब 2800 किलोग्राम केमिकल पनीर बरामद किया है। बताया जा रहा है कि यह नकली पनीर केमिकल से तैयार किया जा रहा था और दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में सप्लाई किया जा रहा था।
भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद
छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री और उपकरण भी बरामद किए हैं। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर ही पनीर को जब्त कर जांच के लिए नमूने भेज दिए हैं।
READ MORE: भीषण आग से दहला इंदिरापुरम, सैकड़ों झुग्गियां जलकर खाक, काले धुएं से भर गया आसमान
स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने की आशंका
प्रारंभिक जांच में पनीर के मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने की आशंका जताई गई है। विभाग ने फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

