गुजरात निकाय चुनाव परिणामों में भाजपा ने 76.4% स्ट्राइक रेट के साथ 6161 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. महानगरपालिकाओं में भाजपा ने 90% से अधिक सीटें हासिल कीं, जबकि कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. नगरपालिकाओं और पंचायतों में भी सत्ताधारी दल का दबदबा कायम रहा है. अन्य उम्मीदवारों ने भी 592 सीटों पर कब्जा जमाया, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के पक्ष में एकतरफा नजर आया.
गुजरात में हुए नगर निगम चुनावों के नतीजे आज चुके हैं. नगर निगम चुनावों में 55 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था.
गुजरात के नगर निगम, नगर पालिका, जिला पंचायत और तालुका पंचायतों के लिए हुए चुनाव के नतीजे आज आएंगे. सूबे के 15 नगर निगम, 84 नगर पालिका, 34 जिला पंचायत और 260 तालुका पंचायतों के लिए चार करोड़ 18 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया. इन सभी सीटों के लिए 26 अप्रैल को वोट डाले गए थे.
महानगरपालिकाओं में भाजपा का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है. यहां 1044 में से 890 सीटों के नतीजे आए हैं, जिनमें से 804 सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है. इस क्षेत्र में पार्टी का स्ट्राइक रेट 90% से भी ऊपर रहा है. दूसरी ओर, कांग्रेस को मात्र 74 सीटों से संतोष करना पड़ा है, जो शहरी क्षेत्रों में उसकी कमजोर होती पकड़ को दर्शाता है.
गुजरात के शहरी निकाय के साथ ही जिला और तालुका पंचायत के चुनाव विधानसभा चुनावों का लिटमस टेस्ट माने जा रहे हैं. इन चुनावों के नतीजों को जनता का रुझान परखने के अवसर की तरह भी देखा जा रहा है. इन चुनावों की मतगणना सुबह नौ बजे से शुरू हो गई है. इसके लिए मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
गुजरात निकाय चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया है. राज्य की सभी 15 नगर निगम सीटों के नतीजे अब सामने आ चुके हैं और बीजेपी ने सभी नगर निगमों में जीत दर्ज करते हुए क्लीन स्वीप कर लिया है. अहमदाबाद नगर निगम में पार्टी ने 192 में से 158 सीटों पर कब्जा जमाकर शहरी राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ दिखाई. इस जीत के साथ बीजेपी ने साफ संकेत दे दिया है कि गुजरात में उसकी संगठनात्मक ताकत अब भी बेहद मजबूत बनी हुई है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

