अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को इस बात की चिंता है कि पेंटागन शायद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान जंग के बारे में सही जानकारी नहीं दे रहा है। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन, इस संघर्ष में अमेरिकी सेना के प्रदर्शन की खूब तारीफ कर रहे हैं। बार-बार यह कहा गया है कि उन्होंने ईरान की वायुसेना, नौसेना और रक्षा बुनियादी ढांचे को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है और अमेरिका के पास हथियारों का पर्याप्त भंडार है।

अमेरिका में अब ईरान जंग लेकर सवाल उठने लगे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को संदेह है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जंग के बारे में सही जानकारी नहीं दी जा रही है।

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच ट्रंप प्रशासन के भीतरखाने मतभेद की खबरें सामने आ रही हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस को यह संदेह है कि पेंटागन, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को युद्ध की जमीनी हकीकत के बारे में सटीक जानकारी नहीं दे रहा है.

रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन आठ सप्ताह से चल रहे इस संघर्ष में अमेरिकी सेना के प्रदर्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं और जोर देकर कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान की वायु सेना, नेवी और रक्षा बुनियादी ढांचे को तबाह कर दिया है. साथ ही अमेरिकी हथियारों का भंडार अभी भी काफी ज्यादा है, लेकिन ‘द अटलांटिक’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेडी वेंस ने बंद दरवाजों के पीछे हुई बैठकों में इन दावों पर बार-बार सवाल उठाए हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक वेंस का मानना है कि ट्रंप के सामने युद्ध की जो तस्वीर पेश की जा रही है, वह सच्चाई से दूर हो सकती है. उन्हें विशेष रूप से अमेरिकी मिसाइल भंडार में आई भारी कमी की चिंता सता रही है. प्रशासन के सीनियर अफसरों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि वेंस ने मिसाइल सिस्टम की उपलब्धता पर चिंता जताई है.

दावा किया जाता है कि जेडी वेंस शुरुआत से ही ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के भी खिलाफ थे. वहीं, गौर करने वाली बात यह है कि जेडी वेंस सार्वजनिक रूप से हेगसेथ की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक निजी बैठकों में रणनीतिक योजना की पोल खोल रहे हैं. कुछ अधिकारियों का कहना है कि हेगसेथ वही सब कहते हैं, जो राष्ट्रपति ट्रंप सुनना चाहते हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि वेंस ने अपनी चिंताओं को अपने निजी विचार के तौर पर पेश किया है ना कि हेगसेथ या केन पर राष्ट्रपति को गुमराह करने का आरोप लगाया है। यहां तक कि अपने सार्वजनिक बयानों में भी वेंस ने पेंटागन प्रमुख की तारीफ की है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m