लखनऊ। राजधानी लखनऊ में 35 साल के प्रॉपर्टी डीलर प्रबल जैन ने 11वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। प्रबल को IPL में सट्टा खेलने की लत थी। सट्टेबाजी में प्रबल ने एक ही मैच में लाखों रुपये गंवा दिए। इसके बाद पत्नी को कॉल किया और बोला कि मैं सब कुछ हार गया हूं। कॉल पर रोते प्रबल को पत्नी समझा ही रही थी, इतने में प्रबल 11वीं मंजिल से कूद गया।
पत्नी और परिवार से मांगी माफी
प्रणव के नीचे गिरने की आवाज सुनकर सोसाइटी के लोग दौड़कर पहुंचे लेकिन प्रबल की मौके ओर ही मौत हो चुकी थी। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें प्रबल ने IPL मैच में सट्टेबाजी से भारी नुकसान होने और कर्ज के बोझ की बात लिखी थी। नोट में प्रबल ने पत्नी और परिवार से माफी भी मांगी है।
READ MORE: सट्टेबाज BJP नेता गिरफ्तार, 100 करोड़ के सट्टा सिंडिकेट मामले में एक्शन, 2027 चुनाव की कर रहा था तैयारी
सीतापुर का रहने वाला था प्रबल
प्रबल मूल रूप से सीतापुर के महमूदाबाद का रहने वाला था और लखनऊ के एक अपार्टमेंट में किराए पर रहता था। प्रबल ने महज आठ महीने पहले शिवानी से लव मैरिज की थी। दोनों की मुलाकात इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। हादसे के समय शिवानी सीतापुर में थी और दोनों के बीच फोन पर बात हो रही थी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

