कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
सीएम सम्राट चौधरी की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सुबह 11 बजे राज्य के विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई है। इस बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान चल रही योजनाओं की स्थिति, विकास कार्यों की गति और लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाने की संभावना है, ताकि प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाई जा सके और योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में आज मंगलवार (5 मई) को दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। प्रेस-कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, जो संवददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां, संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य से जुड़े मुद्दों पर मीडिया को जानकारी देंगे। वहीं, बिहार में नई सरकार के बाद हो रहे लगातार एनकाउंटर को लेकर भी पार्टी अपनी राय रख सकती है।
राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
राजद कार्यालय में आज दोपहर 2 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पार्टी प्रवक्ता प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अपनी बातों को मीडिया के सामने रखेंगे। राजद प्रवक्ता बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, कानून व्यवस्था, लगातार हो रहे एनकाउंट और सरकार की कमियों को गिनाते हुए उनपर जवाबी हमला बोल सकते हैं। वहीं, पार्टी की आगामी रणनीति और एजेंडा के साथ जनता से जुड़े जरूरी मुद्दे को भी उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- काम के बहाने बच्चों का सौदा, भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी नाकाम, 8 नाबालिग बच्चे रेस्क्यू, 2 तस्कर गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

